वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसपी ने पुलिस चौकी के बैरक भवन का जीर्णोद्धार के बाद किया उद्घाटन ।

0

– वर्ष 2000 में स्थापित हुआ था पुलिस चौकी का बैरक।

मगहर – संत कबीर नगर।

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मगहर चौकी के जर्जर बैरक भवन का जीर्णोद्धार चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के देखरेख में कराया गया। जिसका उद्घाटन शनिवार को जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। उसके फीता काट कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप पुलिस विभाग को आधुनिक, सुदृढ़ एवं जन-उपयोगी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शासन स्तर जनपद में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने के लिए सुसज्जित आवास का निर्माण एवं शरीर को स्वस्थ रखने के जिम को स्थापित करने के लिए धन अवमुक्त किया गया है।जिसके क्रम आवास का निर्माण कार्य चल रहा है वहीं जिम का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा।एसपी ने बताया कि मगहर चौकी की वर्ष 2000 में कस्बे के अंदर से बाहर घनश्यामपुर के निकट स्थापित हुई थी। जिसका छब्बीस साल बाद जीर्णोद्धार किया जा सका।उन्होंने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय की देखरेख में जर्जर पुलिस चौकी के बैरक भवन का जीर्णोद्धार किया गया। जिसके आरआई राम बली यादव, कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश दूबे और चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव बधाई के पात्र हैं।नवीन भवन में पुलिसकर्मियों के बैठने रहने की समुचित व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। साथ ही चौकी परिसर को स्वच्छ,हरा-भरा वातावरण में तैयार किया गया है।जिससे पुलिस कर्मियों का मनोबल और कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, राम शंकर यादव,सभासद अवधेश सिंह,मनोनीत सभासद अरुण गुप्ता,पूर्व सभासद मो असअद अंसारी,सुहेल अख्तर,पूर्व प्रधान अनिल यादव, अत्रेश श्रीवास्तव,बबलू गुप्ता,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे, टीएसआई परमहंस यादव,चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव, एसआई धर्मेंद्र मिश्रा,एसआई संतोष कुमार,एसआई अनिल यादव,एसआई प्रभांशु कुमार राय,एसआई विनय कुमार पाण्डेय, महिला एसआई कांति सिंह,रवि शंकर श्रीवास्तव,अनिल कुमार यादव,अरूण कुमार,विष्णु नारायण गौड़, करम चन्द चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...