नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर–
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0’ के अंतर्गत थाना दुधारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त को करमाखान पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
आपको बताते चलें कि वादिनी (पीड़िता की माता) ने थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
इस शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना दुधारा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।
महिला अपराध की अत्यधिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में विशेष टीमें गठित की गईं।
पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी की।
विवेचना और ठोस साक्ष्यों के आधार पर वांछित चल रहे अभियुक्त विकास पुत्र हनुमान (निवासी- उपधी, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर) को आज 22 अगस्त 2026 को करमाखान पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 350/2026, धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
उ0नि0 शोभनाथ प्रसाद।
का0 राधेश्याम गिरी।
