सुलह-समझौते से संवर रहे परिवार, मिशन शक्ति के तहत दंपतियों को किया सम्मानित !
प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम, परिवारों से लिया गया फीडबैक !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात में शुक्रवार को सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व में सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े पति-पत्नी एवं उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित परिवारों से बातचीत कर सुलह-समझौते के बाद की स्थिति की जानकारी ली और उनका फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने वाले दंपतियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री एवं पंपलेट भी वितरित किए गए।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने में सहयोग देना है। पुलिस की इस पहल से परिवारों में संवाद और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका, महिला आरक्षी शांति, महिला आरक्षी प्रियंका एवं महिला आरक्षी रुचि सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

