आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संध्या संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत वेबसाइट का आयुक्त ने किया शुभारम्भ।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 21 अगस्त।

विकास खंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत अहिरौरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालगढ़ा में संध्या संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोंडा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर संध्या संवाद तथा ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत की ओर से मंडलायुक्त को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर उपलब्ध योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने बाल विकास विभाग के कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई की रस्म में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों को स्टडी टेबल का वितरण भी किया। मंडलायुक्त ने कहा कि बच्चों को अध्ययन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग एक लाख स्टडी टेबल का वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, इसलिए विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

संध्या संवाद के दौरान आयुक्त द्वारा 15 छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबुल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत 04 लाभार्थियों सीसीएल, सीआईएफ जैविक खेती प्रमाण-पत्र, 04 लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय स्वीकृति पत्र, 05 लाभार्थियों को अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड, 05 कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रमाण-पत्र, 03-03 ग्रामवासियों को घरौनी व खतौनी प्रमाण-पत्र, 03 लाभार्थियों को वृद्धावसथा पेंशन स्वीकृति पत्र, 05 लाभार्थियों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना अन्तर्गत डैमो चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्ममान योजना के तहत 02 लाभार्थियों को टूल किट, 08 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत पोषण पोटली, 05 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कैशलेस कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत वेबसाइट के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न सेवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story