आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

दुधारा में पुलिस और आबकारी टीम का छापा, नकली शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार; 51 बोतल शराब व 28 हजार नकद बरामद।

0

संतकबीरनगर-

आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जनपद के थाना दुधारा क्षेत्र अंतर्गत अब्बासगंज भिटिया स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।

टीम ने मौके से पानी मिलाकर तैयार की जा रही अवैध और नकली शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 51 अदद (बोतल, अध्धा और पौवा) संदिग्ध मदिरा और दुकान की बिक्री के 28,212 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

विगत 19 अगस्त 2026 को उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभारी एस.पी. पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, आबकारी निरीक्षक कमलकान्त यादव तथा बसंत प्रसाद की टीम ने अब्बासगंज भिटिया स्थित कम्पोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान एल्कोहल मीटर से मदिरा की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें शराब की तीव्रता निर्धारित मानक से काफी कम पाई गई। पूछताछ और पड़ताल में सामने आया कि आरोपी खाली बोतलों, पुराने ढक्कनों और क्यूआर कोड का दुरुपयोग कर असली शराब में पानी मिला रहे थे। इस जल-मिश्रित नकली शराब को ग्राहकों को असली बताकर बेचा जा रहा था, जिससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा था बल्कि उपभोक्ताओं के जीवन से भी खिलवाड़ हो रहा था।

जिसके तहत दुधारा पुलिस ने लवी पुत्र विरेन्द्र कुमार (निवासी- करमपुर माफी, थाना बीसलपुर, पीलीभीत)

तथा मनोज पाल पुत्र अहिबरन लाल (निवासी- उनौती, थाना टडियावा, हरदोई) को गिरफ्तार किया मौके पर इनके पास से 51 अदद जल-मिश्रित संदिग्ध मदिरा (बोतल/अध्धा/पौवा) और बिक्री के 28,212 रुपये नकद बरामद किया गया।

दोनों अभियुक्त पर दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 347/26, धारा 318, 319 BNS एवं 60/64 आबकारी अधिनियम, थाना दुधारा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story