तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाईक सवार की घटनास्थल पर हुई मौत, डम्फर चालक मौके से फरार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
दिनांक 19 अगस्त 2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनी होटल के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डम्फर ने बाईक सवार को पीछे से मारी टक्कर बाईक सवार की घटनास्थल पर हुई मौत।
आपको बताते चलें के बुधवार की शाम समय लगभग 5 से 6 के बीच गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार में डंपर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर टक्कर इतना भीषण था बाईक सवार की तत्काल घटना स्थल पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार 35 वर्षीय जितेंद्र गौरापार का रहने वाला था ।

लोगों ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शांति व्यवस्था कायम रखते हुए तत्काल शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया और यातायात सुचारू रूप चालू कराया गया।
