आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

 पत्रकारों के साथ उत्पीड़न और अभद्रता के खिलाफ जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन!

0

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को जनपद में निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव के विरोध में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब संत कबीर नगर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’, कार्यकारी अध्यक्ष अमित अग्रहरि और महासचिव मिथिलेश धुरिया के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में हाल ही में हुई दो प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

‘वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज’ के संवाददाता अनिरुद्ध अग्रहरि द्वारा सेमरियावां विकास खंड के टारीडीहा गांव में मनरेगा कार्य से संबंधित खबर चलाने पर बौखलाए कमहरिया के प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी, टारीडीहा प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ चौधरी और चंगेरा मंगेरा प्रधान शेषनाथ यादव द्वारा उन्हें फोन करके बुलाया गया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और मोबाइल छीन लिया गया। बाद में कांटे पुलिस चौकी में भी बैठाकर मारपीट की गई। पत्रकारों ने बहादुर स्वीट हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है।

‘हिंदी दैनिक खलीलाबाद टाइम्स’ के संवाददाता विवेकानंद पुत्र कौशल किशोर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों की मारपीट का वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीनकर अभद्र व्यवहार किया, उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया और मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। इस मामले में कोतवाली के सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की गई है।

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने जिलाधिकारी से मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story