DM की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक ।
संत कबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा में यह पाया गया कि अभियान में अब तक कल 25746 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री जारी हुआ है। अभी भी 48400 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है। समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा सर्वाधिक खराब प्रगति वाले पांच – पांच राजस्व गांव के लेखपाल पंचायत सहायक रोजगार सेवक कृषि कार्मिक को तहसीलवार बुलाया गया था।
बैठक में पांच पंचायत सहायक एवं एक रोजगार सेवक अनुपस्थित थे जिनका मानदेय रोके जाने के निर्देश दिए गए एवं इन्हीं राजस्व गांव के सचिव का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार चकबंदी से वापस आए दो राजस्व ग्राम के लेखपाल का कार्य अत्यधिक पिछड़ा होने के कारण उनका एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में समय से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा उनके कार्य का समीक्षा करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। समीक्षा में इस प्रकार से कर्मचारियों का उपस्थित न होना कार्य का पूर्ण रहना यह दर्शाता है कि तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के कारण प्रणाली शिथिल है, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य समय से पूर्ण न होने पर उनका दायित्व निर्धारित किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व गांव में जितने भी किसान ऐसे हैं जिनका नाम त्रुटि पूर्ण है, नाम मूल कलम में नहीं है अथवा अंश निर्धारण शेष है, उनका कार्य 2 से 3 दिन में पूर्ण कराएं।
शासन द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक सभी किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिस भी क्षेत्र के किसान फॉर्म रजिस्ट्री से उक्त तिथि के बाद वंचित पाए जाएंगे उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुऎ उनके विरुद्ध विभागीय करही की जायेगी।
इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
