हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने 1 को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
संत कबीर नगर-
पुलिस द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 190/2026 धारा 115(2),352, 351(3), 191(2),191(3),333,109(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार चौधरी पुत्र बिन्देश्वरी निवासी ग्राम भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर को आज दिनाँक 20.04.2026 को उसके रिस्तेदार के घर ग्राम बरहट से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का विवरण –
दिनाँक 24.03.2026 को रामप्रताप पुत्र सुदेश्वरी निवासी भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि आवेदक व उनकी पत्नी व पुत्री को दिनांक 23.03.2026 को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज व सरिया से मारपीट करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को आज दिनांक 20.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
उ0 नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, उ0 नि0 धर्मनाथ यादव ।
