अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही का किया गया निरीक्षण !
# विद्यालय परिसर में साफ-सफाई एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता से संबंधित दिए गए निर्देश।
संत कबीर नगर ।
मा0 अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) चकदही का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या अलका राय उपस्थित रहीं। विद्यालय में कार्यरत कुल शिक्षक/शिक्षिकाओं की संख्या 14 है।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। विद्यालय की क्षमता 480 के सापेक्ष 238 छात्राए उपस्थित रहीं।
मा0 अध्यक्ष द्वारा विद्यालय परिसर में साफ सफाई, छात्रावास एवं रसोई का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। मा0 अध्यक्ष द्वारा विद्यालय परिसर में साफ सफाई एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता के संबंध में उपस्थित प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या अलका राय, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

