डीएम की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
संत कबीर नगर।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में पात्र आवेदकों के चयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सदस्य/सचिव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।
