रिसिया में अब एक ही छत के नीचे मिलेगी आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, लेंस और चश्मे की सुविधा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
कस्बे के इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित चिरानिया मार्केट में सीतापुर आई केयर सेंटर एवं ऑप्टिकल का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि शंकर महाराज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू निगम ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
सेंटर के डायरेक्टर डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां क्षेत्रवासियों को आंखों की जांच और उपचार की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेंटर में मोतियाबिंद से संबंधित ऑपरेशन उचित मूल्य पर कराने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही आंखों में लेंस प्रत्यारोपण, विभिन्न प्रकार के आई लेंस तथा चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नेत्र परीक्षण अधिकारी की देखरेख में आंखों की जांच कर मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार चश्मा एवं लेंस उपलब्ध कराए जाएंगे। सेंटर शुरू होने से रिसिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नेत्र संबंधी जांच एवं उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
