रिसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भरत मिलाप, राम ने भाई भरत को लगाया गले !
शास्त्री नगर में रामलीला कमेटी ने कराया कार्यक्रम, भगवान राम दरबार की आरती कर श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।

रिसिया नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में स्वर्गीय माता प्रसाद साहू के आवास के निकट रामलीला कमेटी की ओर से भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकी सजाई गई। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले जगदीश प्रसाद गुप्ता के आवास पर भगवान राम दरबार की प्रतिमा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। यहां से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी भरत मिलाप कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। झांकी के पहुंचते ही भगवान श्रीराम और भरत का मिलन कराया गया। भगवान श्रीराम ने भरत को गले लगाया। इस दौरान फूलमालाओं से स्वागत कर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

स्वर्गीय माता प्रसाद साहू के आवास के सामने आयोजित कार्यक्रम में उनके परिजनों राधे साहू और बिन्नू साहू ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और भरत की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मदन गोपाल, यज्ञ सैनी, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, चेयरमैन प्रतिनिधि रामू लाल, जय प्रकाश अग्रहरि, राकेश निगम, मनीष गुप्ता, आकाश गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रहरि, ऋतिक भारतीय, सरोज शर्मा, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
