कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में लापरवाही: मेला परिसर में बिल्डिंग मैटेरियल गिराए जाने से सुरक्षा और स्वच्छता पर उठे सवाल !
Oplus_131072
संतकबीरनगर- मगहर।
संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली मगहर स्थित कबीर चौरा मेला परिसर में बिल्डिंग मैटेरियल गिराए जाने को लेकर परिसर की सुरक्षा और स्वच्छता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार परिसर में ही निर्माण सामग्री गिराकर वहां की व्यवस्था और परिसर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।इससे ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले इस स्थल के संरक्षण को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

कबीर चौरा मगहर महोत्सव मेला परिसर संत कबीर की शिक्षाओं, विचारों और विरासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहां समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।ऐसे में परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और मूल स्वरूप को बनाए रखना बेहद जरूरी है।नगर में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा जिसकी सामग्री को बिना उचित व्यवस्था के परिसर में गिराया जा रहा है।इससे परिसर की सुंदरता और व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।बताया जा रहा है कि बिल्डिंग मैटेरियल गिराए जाने से परिसर में गंदगी फैलने पूरे मैदान में गड्ढे बनने से नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।कबीर समाधि का दर्शन के लिए आने वाले पर्यटक यात्रियों को धूल और गंदगी से उबने लग जाते हैं।इस संबंध में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा कृष्ण मोहन दूबे ने बताया कि परिसर में किसी को भी बिल्डिंग मैटेरियल गिराने और रखने की अनुमति नहीं दी गई है।अगर कोई बिना अनुमति के गिट्टी, मोरंग अथवा बालू आदि गिराता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
