मगहर में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया: कबीर चौरा पार्क में एमएलसी सुभाष यदुवंश और समर्थकों ने पौधे लगाकर की दीर्घायु की कामना !
संत कबीर नगर- मगहर।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वें जन्मदिन पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।इस दौरान कबीर चौरा पार्क में एमएलसी सुभाष यदुवंश समर्थकों ने वृक्ष लगा कर दीर्घायु होने की कामना की।
एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि देश को आजादी के बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है।जो जनहित और राष्ट्रहित में चौबीसों घंटे सातों दिन लगातार बिना थके बिना रुके कार्य करते हैं। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पच्चीस साल का समय एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों के लिए समर्पित किया है।ऐसे में उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सेवा,संकल्प और समर्पण के रूप मनाया जा रहा है।कबीर चौरा परिसर में स्थित पार्क में पौधरोपण इस लिए कर रहे हैं कि जब वृक्ष तैयार हो कर छाया देगा और उसकी छाया में बैठने वाला व्यक्ति धूप गर्मी से बचने पर आशीर्वाद देगा।जिससे पीएम मोदी को दीर्घायु और स्वस्थ रहने मदद देगा।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव,पूर्व चेयरमैन नूरुज्जम अंसारी,सभासद अवधेश सिंह,कृष्ण चंद सैनी, मेंहदी हसन,अमीरुद्दीन कादरी,अतुल श्रीवास्तव,मनोनीत सभासद अरुण कुमार,गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव,असअद, संजय दूबे,चंद्रजीत यादव,विशाल वर्मा,विकास वर्मा,आलोक कुमार,शैलेन्द्र कन्नौजिया,वसीम अहमद,राकेश कन्नौजिया,प्रदीप पासवान,विद्याधर यादव,माधवेन्द्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

