गणेश चतुर्थी को लेकर रिसिया पुलिस अलर्ट, चौकी परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
थाना रिसिया क्षेत्र में आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.09.2026 को थाना रिसिया पुलिस द्वारा चौकी कस्बा रिसिया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में हुई। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए गए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बैठक में उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक पर्व सभी लोग आपसी सहयोग, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
बैठक का संचालन चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया सुधीर सिंह द्वारा की गई।
किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

बैठक के दौरान गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सतर्क निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही गई।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लेने की अपील की।
बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
थाना रिसिया पुलिस द्वारा पर्व को लेकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
