आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से टूटने से बचे 02 परिवार।

0

आपसी विवाद भुलाकर साथ रहने को राजी हुए दोनों पक्ष, पुलिस की समझाइश से हुआ सुलह-समझौता।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच, 08 सितम्बर 2026।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखने एवं पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से समाप्त कराने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र ने प्रभावी पहल करते हुए आपसी पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों में 02 परिवारों के बीच सुलह-समझौता कराकर उन्हें टूटने से बचाया।

पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। निर्देश के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनने के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर दोनों पक्षों को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया।

केन्द्र पर दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें पारिवारिक जीवन में आपसी समझ, सहयोग और सामंजस्य का महत्व समझाया गया। पुलिस टीम की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेदों को समाप्त करते हुए भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई।

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से दोनों परिवारों में आपसी सुलह होने पर टीम द्वारा उन्हें एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पारिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गई।

समझौता कराने वाली टीम –

1. उ0नि0 रमाशंकर मिश्रा

2. म0मु0आ0 संगीता यादव

3. म0आ0 गिरजावती यादव

4. म0आ0 छाया द्विवेदी

5. म0आ0 निशी त्रिवेदी

6. म0आ0 सविता मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story