बड़गांव की चौपाल में उमड़ा जनसमर्थन, राजेश निगम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद।
जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
मटेरा, बहराइच।
मटेरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल मटेरा अंतर्गत ग्राम सभा बड़गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मटेरा विधानसभा से विधायक पद के उम्मीदवार राजेश निगम ने पहुंचकर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

राजेश निगम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही मजबूत जनप्रतिनिधित्व की आधारशिला है। क्षेत्र के विकास के लिए जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान गांव में सड़क, विकास कार्य, जनसुविधाओं सहित विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने भी चौपाल में खुलकर अपनी बात रखी और क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव दिए।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. राजू निगम, पूर्व प्रधान जगदीश प्रजापति, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, प्रधान मगन वर्मा, राजेश वर्मा, राकेश कुमार सिंह, मुनीजर लाल वर्मा, मेलाराम चौहान, नौशाद अहमद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष केशव राम जायसवाल, कृपाराम वर्मा, सेक्टर प्रमुख होलीराम एवं मंडल मंत्री धर्मवीर वर्मा सहित अनेक सम्मानित साथी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से राजेश निगम ने क्षेत्रवासियों के बीच अपनी सक्रियता और जनसंवाद को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरा संकल्प है।”

ग्रामीणों के बीच आयोजित इस चौपाल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं और विकास को लेकर हुई चर्चा ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी को भी बढ़ा दिया है।
