पूर्व सभासद की पहल से दो हफ्ते बाद दलित बस्ती में सुचारू हुई पेयजल आपूर्ति, जेसीबी से ठीक कराई गई जाम पाइपलाइन।
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला चुड़ी फरोश की दलित बस्ती के निवासी पिछले एक पखवारे से वाटर सप्लाई का पानी से महरूम रहे। दलित बस्ती के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर पूर्व सभासद साईमा खातून ने नगर के जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया। समस्या के समाधान के लिए मौके पर कर्मचारियों को भेजा और रविवार को पानी की आपुर्ति शुरू हो सकी।
नगर के चुड़ी फरोश सूती मिल चौराहे की दलित बस्ती को पिछले दो सप्ताह से वाटर सप्लाई के पानी की आपूर्ति नही मिल रही थी।नागरिकों के पानी की समस्या को पूर्व सभासद साईमा खातून ने चेयरपर्सन पति नुरुज्जमा अंसारी और लिपिक संजय दूबे को अवगत कराया।उसके बाद उन्होंने पलम्बर मिस्त्री व कर्मचारी को मौके पर भेजकर स्थिति का मुआयना कराया। इस दौरान मेन पाईप लाईन से हरिजन बस्ती को जाने वाले पाईप लाइन जाम होना पाया गया। उसके बाद मुख्य मार्ग पर किराये की जेसीबी बुलाकर पाईप लाईन खुदाई गई।पाईप खोलने पर उसमें जमा माल निकाल कर जलापुर्ति बहाल हुई। इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जोगिन्दर मिस्त्री ,कर्मचारी सूरज,चंदन उमर चंद मेहनत से कार्य किया और जलापुर्ति बहाल होने से पानी के लिए जूझ रहे लोगो ने राहत की सांस ली।
