ICSE बोर्ड के इंटर की परीक्षा में आस्था श्रीवास्तव का शानदार प्रदर्शन।
90.75% अंक के साथ बढ़ाया मान।
गोरखपुर ।
सहजनवां तहसील अन्तर्गत पाली क्षेत्र से एक बार फिर मेधावी प्रतिभा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुवाबार निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री आस्था श्रीवास्तव ने आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.75 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वह कार्मल स्कूल की छात्रा हैं और अपने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं।
इससे पूर्व भी आस्था ने हाई स्कूल परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की।
अपनी सफलता पर आस्था ने बताया कि यह उनके माताअर्चना श्रीवास्तवा व पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद और नियमित मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करके निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है।
आस्था की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बड़े पिता सुरेंद्र श्रीवास्तव भाई प्रशांत श्रीवास्तव ,प्रभात श्रीवास्तव व प्रिंस श्रीवास्तव समेत अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
