रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा गोरखपुर के बैनर तले आज कर्मचारियों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।
गोरखपुर ।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा गोरखपुर द्वारा आज कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को बुलंद आवाज दी।
धरना स्थल पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोडवेज के निजीकरण के फैसले का कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि यदि रोडवेज का निजीकरण किया गया तो हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ जाएगा और आम जनता को भी महंगी सेवाओं का सामना करना पड़ेगा।
कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में रोडवेज के निजीकरण पर तत्काल रोक, खाली पदों पर भर्ती, वेतन विसंगतियों को दूर करने और कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार की मांग रखी। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज एक जनसेवा से जुड़ा विभाग है, इसे निजी हाथों में सौंपना जनहित के खिलाफ है।
इस दौरान परिषद के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।
धरना प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
