उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम द्वारा सम्मानित किये गये बैंक अधिकारी व शाखा प्रबन्धक।

0

बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ डीएम ने की बैठक।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 30 अप्रैल।

बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों को डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान बैंक आफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबन्धक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के दिव्य प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इण्डिया के उमेश कुमार जायसवाल, उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के अवनीश सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नानपारा के समद आज़ाद, इण्डियन बैंक मेडिकल कालेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चन्द्र सुयाल, इण्डियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के सुरेश पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सचिन गुप्ता, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की श्रीमती अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच रमेश चन्द्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्षेण, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबन्धक गौरव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारम्भ से ही सभी बैंक जनपद का सी.डी. रेशियों बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को के.सी.सी. जारी करने, पी.एम. सूर्य घर योजना अन्तर्गत रूफ टाप सोलर पैनल की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार परक योजनाओं में आवेदकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास होना चाहिए आकांक्षी जनपद बहराइच स्वरोज़गारपरक योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़ सकें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वःरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मैंनेजर इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...