पीड़िता ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाया सवालिया निशान, न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर।।
महिला ने पुलिसिया कार्रवाई पर उठाया सवाल,लगाया गम्भीर आरोप।
रेप पीड़िता ने 21 मार्च को आरोपी के खिलाफ मगहर चौकी पर की थी शिकायत, अभी तक नहीं मिला न्याय।
पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी युवक को विशेष परिस्थितियों में 2 लाख रुपए लेकर छोड़ने का लगाया आरोप।
अब तक पुलिस द्वारा नहीं की गई कोई कार्रवाई, न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर, पीड़िता ने थक-हारकर तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को तहसील समाधान दिवस में रेप मामले में पीड़ित महिला साकिन काजीपुर मगहर निवासिनी ने पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही ना करने व दोषी को रुपए लेकर छोड़ देने तथा कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मुकदमा ना दर्ज करने को लेकर तहसील समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले कि रेप पीड़िता कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत मगहर चौकी काजीपुर की रहने वाली है।
उसके घर के बगल के रहने वाले अमित कुमार जो कि बगल में रहने के कारण देवर लगता था
दिनांक 21 मार्च 2026 को सायं 7 बजे पीड़िता अपने घर से बाहर शौच के लिए गई थी तभी अमित कुमार पीछे से उसको पकड़ लिया और उठाकर वहीं मौके पर पटक दिया तथा उसके कपड़े के अंदर हाथ डालकर उसके अंगों के साथ छेड़छाड़ करते हुए संबंध बनाने लगा।
पीड़िता के द्वारा मना करने पर भी वह नहीं माना और पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर अमित कुमार मौके से भागने लगा भागते समय पीड़िता के शरीर पर लात मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गुप्ता देते हुए मौके से फरार हो गया।
पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत जब उसके घर पर करने गई तो उसकी मां मालती व गोलू उर्फ प्रभात ने भी उसको मारपीट कर गाली गुप्ता देते हुए धमकी देकर भगा दिया।
दिनांक 24 मार्च 2026 को पीड़िता मगहर चौकी पर शिकायत लेकर गई पर अमित कुमार के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया इस बीच अमित कुमार के पिता का एक्सीडेंट हो गया जिससे उसके पिता की मृत्यु हो गई मगर चौकी द्वारा पीड़िता से कहा गया कि उसके पिता का कर्म हो जाने के बाद उसे पर कार्रवाई की जाएगी इसके लिए थोड़ा संयम रखो।
अमित कुमार के पिता का कर्म हो जाने के बाद भी उसे पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया ।
पीड़िता के अनुसार मगहर चौकी द्वारा अमित कुमार को चौकी पर लाकर उससे 02 लाख रुपए लेकर अमित कुमार को छोड़ दिया गया। उसके बाद थाना कोतवाली खलीलाबाद पर भी शिकायत लेकर पहुंची मगर कोई सुनवाई नहीं हुई और आज तक अमित कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
मगहर चौकी द्वारा बार-बार पीड़िता पर सुलह करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है ।
