माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह ।

0

संत कबीर नगर ।

जनपद संतकबीर नगर अन्तर्गत माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय गहिला महाविद्यालय खलीलाबाद में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शैक्षिक सत्र 2025-26 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समारोह का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ०आशाराम ने विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोहक डॉ० प्रीति सिंह ने मंचासीन अतिथियों का भावपूर्ण हार्दिक स्वागत किया।

प्रभारी, डॉ० प्रीति सिंह ने शैक्षिक सत्र 2025-26 वार्षिक क्रीक्षा समारोह की आख्या तथा सह-समारोहक डॉ० संतोष कुमार चंद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 महाविद्यालय की संक्षिप्त वार्षिक आख्या प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत, काव्यपाठ, लोकगीत आदि विविध सांस्कृतिक कार्यों की सराहनीय प्रस्तुति की। इस अवसर पर वार्षिक क्रीडा समारोह में चौम्पियन कु० श्वेता चौरसिया तथा उप-चौम्पियन कु० ज्योति भास्कर सहित विजयी छात्राओं, महाविद्यालय में सभी विषयों की विभागीय परिषदों द्वारा आयोजित भाषण, सामान्य ज्ञान तथा निबन्ध प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक परिषद एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, विश्वविद्यालयीय परीक्षा वर्ष 2025 में महाविद्यालय स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली बी०ए० प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं क्रमशः अंजना मौर्या, अंशिका मिश्रा एवं लक्ष्मी पाण्डेय को तथा समारोह में उत्कृष्ट सास्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में, उक्त समारोह के पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) आशाराम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र में आज संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है पूर्ण ईमानदारी के साथ संकल्पित होकर कार्य करने की। यदि हम अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहते हैं तो हमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। समारोहक डॉ० प्रीति सिंह ने सभी आगत अतिथियों का हार्दिक आभार ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...