मनोनीत सभासद ने नगर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगा कर किया जागरूक ।
मगहर- संत कबीर नगर।
संत कबीर नगर जिला अन्तर्गत नगर पंचायत मगहर के वॉर्ड में रविवार की सुबह मनोनीत सभासद गौरव निषाद एवं ई. अरुण गुप्ता के द्वारा संयुक्त नेतृत्व में झाड़ू लगाया गया, इसके साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों से निकलने वाले कूड़ा को निर्धारित स्थान अथवा डस्टबिन में ही डालें। जिससे नगर के सफाई कर्मियों को उसे उठाने में सुविधा हो सके।
सभासद द्वय ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मन और शरीर का विकास होता है। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “एक कदम स्वच्छता की ओर” लोगों को संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जिसे सभी लोगों को मिलकर निभाना होगा। सभासद द्वय ने नागरिकों को जानकारी देते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वार्ड में इस प्रकार का स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।हमारे जीवन का स्वच्छता ही आधार है इसे अपना कर अपने आस पास के वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।नगर के निवासियों से कहा कि घरों से निकलने वाले सूखा और गीला कूड़े को अलग अलग रखें। सफाई कर्मियों अथवा कूड़े के वाहनों के सफाई कर्मियों को दे दिया करें। इस अवसर पर अब्दुर्रहमान उर्फ विक्की, विद्याधर यादव,अमरजीत वर्मा,सफाई नायक राहुल कन्नौजिया सहित अन्य सफाई कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
