वन विभाग और नागरिकों ने मिलकर किया पौधरोपण

Oplus_16908288
वन विभाग और नागरिकों ने मिलकर किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश!
संत कबीर नगर।
नगर पंचायत बखिरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत बखिरा में कई स्थानों पर लोगों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।बखिरा पक्षी विहार के वन दरोगा विक्रम पासवान ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करने का आग्रह किया। युवा नेतृत्व में भी पौधरोपण हुआ। आकाश गौरव ने अन्य युवाओं के साथ वृक्षारोपण किया। सभासद आशुतोष त्रिपाठी ने जसवल क्षेत्र में पौधे लगाए। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में वन दरोगा राम ललित, रामजीत, देवेश सिंह (डब्लू), दिलीप तिवारी, शंभू सिंह, विशाल सिंह, पंकज कनौजिया सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।