ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

0

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की मौत ,तो दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर।
बाइक से ट्रक की टक्कर

रिसिया बहराइच
थाना रिसिया के आसाम हाइवे पर अंकुर धर्म कांटे के निकट बहराइच की ओर जा रहे बाइक को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी,जिस कारण स्थानीयभाजपा नेता के 16वर्षीय बेटे की मौत हो गई,तथा दूसरे किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे सी एच सी पर भर्ती किया गया,लेकिन गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
थाना रिसिया के शास्त्री नगर निवासी अरविंद गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष का 16वर्षीय बेटा रूद्र गुप्ता अपने साथी सूरज लाट पुत्र राजीव लाट निवासी निवासी आजाद नगर बाइक से किसी कारण वश दोपहर 3:30बजे रिसिया से बहराइच जा रहे थे,आसाम हाइवे के अंकुर धर्म कांटे के निकट बहराइच की ओर से नानपारा जा रही ट्रक ने ठोकर मार दी,जिस कारण दोनो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हे रिसिया सी एच सी पर भर्ती किया गया, लेकिन रूद्र गुप्ता की मौत हो चुकी थी,जबकि सूरज की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
निजी स्कूल में इंटर के छात्र थे, नीड की तैयारी में थे
भाजपा नेता अरविंद गुप्ता के दो बेटे है। जिनमे रूद्र सबसे बड़ा था,और निजी स्कूल में इंटर का छात्र था,और नीड की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...