बीडीओ ने नोटिस भेज प्रधान व सचिव से मांगा जवाब

0

बीडीओ ने नोटिस भेज प्रधान व सचिव से मांगा जवाब !

गोरखपुर/चरगाव

चरगांवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नाहरपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित किए गए तालाब की खुदाई पोकलैंड मशीन से होने की शिकायत बीडीओ को मिली थी। बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए खुदाई कार्य को तत्काल रोक दिया था। इस मामले में बीडीओ ने कारण बताओ नोटिस भेज कर ग्राम प्रधान एवं सचिव से जवाब मांगा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने बीते शुक्रवार को तालाब की जांच किया था। बीडीओ की जांच में धरातल से चार मीटर गहरी मिट्टी निकाली गई है। जबकि तालाब का 2024-25 में अमृत सरोवर योजना के तहत चयन मनरेगा योजना से इसका सुंदरीकरण व अन्य कार्य कराए जा चुके हैं।

बीडीओ द्वारा नाहरपुर के प्रधान रामू गुप्ता एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रीति अग्रहरि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि ग्राम पंचायत नाहरपुर में भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि अमृत सरोवर पर पोकलैंड मशीन द्वारा खुदाई होते पाया गया था। प्रधान द्वारा मौके पर पहुंच कर बताया गया कि गैर सरकारी संगठन द्वारा कार्य कराया जा रहा है। बीडीओ चरगांवा सत्यप्रकाश सिंह द्वारा प्रधान एवं संबंधित सचिव से पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। साथ ही निर्धारित समय तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...