23 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
मृतिका के पिता ने जताई हत्या की आशंका।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
जनपद मुख्यालय स्थित खलीलाबाद नगर पालिका अंतर्गत पठान टोला पूर्वी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
आपको बताते चले की दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पठान टोला पूर्वी की रहने वाली 22 वर्षीय रानी साहिबा पुत्री रुस्तम अली खलीलाबाद नूर मस्जिद के बगल में स्थित मुस्तफा मार्केट में किराए के मकान में 3 माह से खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

मृतिका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी रानी साहिबा रोज की तरह कल दिनांक 30 अप्रैल को दिन में 10 से 11 बजे के बीच अपना ब्यूटी पार्लर पर गयी थी शाम को 7 बजे तक जब रानी साहिबा अपनी ब्यूटी पार्लर की दुकान से घर नहीं लौटी तो उसके पिता रुस्तम ने अपनी बेटी को फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। अंत में परेशान होकर मृतका के पिता रुस्तम ने मुस्तफा मार्केट में जाकर अपनी बेटी के ब्यूटी पार्लर पर गया वहां जाने पर उसने देखा कि दूसरी मंजिल की सीढ़ी के रेलिंग में उसकी बेटी रानी साहिबा का उसके ही दुपट्टे से उसका गला बधा हुआ था, मृतका का पैर फर्श से सटा हुआ था। मृतका के पिता ने तत्काल अपनी बेटी को उठाकर अस्पताल लेकर भागा अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का एक हाथ भी काला पड़ गया था।
मृतका के पिता ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सामने बताया कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है उसकी हत्या है खबर लिखे जाने तक मृतिका का शव पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम हो रहा है घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे तथा हमारे टीम के द्वारा जांच की जा रही है साक्ष्य संकलन के आधार पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।
