लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा की गई समीक्षा बैठक, उमड़ा जनसैलाब ।
बैठक में जाति प्रमाणपत्र की समस्या पर गरजे जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुषाद।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को संतकबीरनगर जनपद अंतर्गत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)की समीक्षा बैठक इंडस्ट्रियल एरिया पावर हाउस खलीलाबाद में वृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुषाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
सबसे पहले मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया।
उसके बाद जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाद ने अनुसूचित दुसाद जाति प्रमाण पत्र से सम्बंधित लिखित ज्ञापन दिया।
उसके बाद समीक्षा बैठक किया गया।
सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पहुँचने के लिए निर्देशित किया गया।
कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति उत्साह देख खुशी जाहिर की।मुख्य अतिथि कुमारी शोभा सिन्हा पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार मंत्री चिराग पासवान को मजबूत करने की जरूरत है।
उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है।बिहार राज्य की तरह उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के विधायक सांसद बनेंगे।इसमें कही शक नही है।कार्यकर्ताओं का संघर्ष विफल नही होगा।जनपद संतकबीरनगर के दुसाध ढाढ़ी समाज को जाति प्रमाण पत्र की समस्या से जल्द समाप्त कराने का आश्वासन दिया। दुसाध समाज का मेहनत जल्द रंग लायेगी।
विशिष्ट अतिथि महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानवती पासवान ने कहा कि कार्य कर्ता पार्टी के रीढ़ है।कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी सरकार में होगी।समीक्षा बैठक में उत्साहित ने जो संदेश दिया है।काबिले तारीफ है।पार्टी के जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने कहा कि पार्टी का बहुत ही सक्रिय सिपाही हूँ।लेकिन हमारे दुसाध समाज के लोगों को जाति प्रमाणपत्र नही जारी होने से अपमानित होना पड़ रहा है।जबकि इसकी शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार मंत्री चिराग पासवान व बिहार के जमुई सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती सहित प्रदेश अध्यक्ष को लिखित दी गई।जिसे रद्दी टोकरी में डाल दिया गया।जिससे समाज मे नराजगी है।उन्होंने कहा कि पार्टी में रहने के बाद भी समाज के लोगों की समस्या नही सुना जा रहा है।जो बहुत ही निन्दनीय है।इस मौके पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)महिला प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि कुमारी शोभा सिन्हा पासवान,विशिष्ट अतिथि महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानवती पासवान,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उर्मिला,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरि राम कन्नौजिया,राजेश पासवान,पंकज ऊर्फ पंचराम,अजय दुसाध,अरविंद पासवान, रमाशंकर पासवान, अनिल पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
