अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण ना करा पाने को लेकर पीड़ित ने DM से लगाई न्याय की गुहार।
विपक्षी द्वारा 8 फीट का रास्ता मांगने पर पीड़ित द्वारा रास्ता दिए जाने के बावजूद भी नहीं कर पा रहा अपने जमीन पर निर्माण कार्य।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पीड़ित द्वारा विपक्षी को अपने हिस्से की जमीन में से 08 फिट का रस्ता देने के बाद अपने हिस्से की जमीन में निर्माण कार्य कराने पर विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने को लेकर जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की ग्राम सेमरा, परगना मगहर पूरब तहसील खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर का निवाली है। प्रार्थी राजमन पुत्र कतवार दिनांक 19-11-2001 को अराजी सख्या 131 में 03 बिस्वा 02 धुर जमीन बैनामा प्राप्त किया हम प्रार्थी उक्त अपने 0-3-2 तीन विस्वा हिस्से की भूमि में शौचालय तथा बाउण्ड्री हुआ है।
विपक्षी आकाश विकास पुत्रगण राजमन जिनसे प्रार्थी का पुरानी रंजीत चल रहा था जिसके तहत न्यायालय में फौजदारी का मुकदमा चल रहा है विपाचीगढ़ मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
इसलिए विपक्षियों द्वारा प्रार्थी के उक्त भूखण्ड में निर्माण कार्य करने से जबरन रोका जा रहा हैं और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे रहे कि यदि मुकदमे में सुलह नही करोगे तो जान से मार दूना और घर भी नही बनने था। ऐसी स्थिति में प्रार्थी की जान को खतरा है और कभी भी प्रार्थी के उपर हमला हो सकता है विपक्षीगण पर उचित कार्यवाही किया जाना आवश्यक एवं न्याय सग़त है
