“जीरो टॉलरेंस नीति” का दावा करने वाले योगी सरकार में गरीब की जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा ।
# पीड़ित ने DM से लगाई न्याय की गुहार।
संत कबीर नगर।
आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जनपद में जमीन पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक गरीब व्यक्ति ने अपनी पुश्तैनी जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगाई है।
आपको बताते चले कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने फर्जीवाड़ा कर उसकी जमीन पर मकान बना लिया है।
पीड़ित मुरली पुत्र रघुनाथ, निवासी ग्राम व पोस्ट- डिघा तहसील खलीलाबाद ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गाटा संख्या 247/0.505 में उसका 1/2 हिस्सा है। पीड़ित का कहना है कि यह जमीन पहले उसकी नानी और फिर उसकी माँ के नाम दर्ज थी।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर फर्जी तरीके से इस जमीन को गिरधारी देवी पत्नी रामउजागिर के नाम करवा लिया था, जिसे बाद में न्यायालय व एसडीएम/तहसीलदार के आदेश से ठीक कराया गया। पीड़ित ने बताया कि उसने 0.613 धुर जमीन निर्मला देवी को बेची, जिसके बाद शेष बची जमीन पर क्षेत्र के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
पीड़ित मुरली का कहना है कि आरोपी पक्ष काफी दबंग और प्रभावशाली है, जिसके कारण वह अपनी ही जमीन पर जाने में डर महसूस कर रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि दबंगों ने नियम-कानून को ताक पर रखकर उसकी जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया है।
