विद्यालय का ताला तोड़ चोरी करने घुसा चोर, चौकीदार के जागने की आहट से हुआ फरार ।
Oplus_131072
-सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान होने से पुलिस ने दबोचा ।
मगहर – संत कबीर नगर।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कस्बे के गाँधी आश्रम वार्ड में स्थित लिटिल पर्ल स्कूल में शनिवार की देर रात में ताला तोड़ कर एक चोर चोरी की नीयत से घुस गया।इस बीच विद्यालय के चौकीदार के जाग जाने की आहट पा कर पकड़े जाने के भय से चोर बिना सामान चुराए वह फरार होने में सफल हो गया था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया।
प्रबंधक डा राकेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर रात उनके शिक्षण संस्था के लिटिल पर्ल स्कूल में एक शातिर चोर तीन कमरे का ताला तोड़ कर चोरी करने की नीयत से घुसा था।ताला तोड़ने की आवाज सुनकर विद्यालय में तैनात चौकीदार के जाग जाने पर उक्त चोर भागने में सफल रहा।सीसी टीवी की फुटेज में उक्त चोर कि पहचान स्थानीय निवासी एक शातिर चोर के रूप में हुई है।घटना के संबंध में सूचना स्थानीय पुलिस को तहरीर दे दी गई है।चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि है कि स्थानीय स्कूल में ताला तोड़ कर चोर के घुसने और जाग होने पर फरार होने की सूचना मिली। उसके बाद मौके पर पहुंचकर पूछताछ के साथ ही सीसी टीवी के फुटेज खंगाले गये। जिसमे उक्त चोर ताला तोड़ता और अलमारी व दराज की तलाशी लेता दिख रहा है। जरिये मुखबीर की सूचना शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।जिसकी पहचान रामाशीष उर्फ गचई के रूप में कई गयी है।जो कस्बे के काजीपुर मोहल्ले का निवासी है।
(CCTV फुटेज)
