व्यापार मण्डल अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले में भतीजे सहित दो अन्य हुए नामजद ।।
मगहर – संत कबीर नगर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नगर पंचायत मगहर के तकिया बाजार निवासी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय प्रकाश कादू पर दो दिन पूर्व दिन दहाड़े धारदार हथियार से जान लेवा हमला किया गया था।इस हमले का मुख्य आरोपी सगे भतीजे सहित दो अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय प्रकाश कादू के पुत्र शुभम कांदू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस शुक्रवार को मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य के खिलाफ जान लेवा हमले का नामजद मुकदमा दर्ज किय है।तहरीर में लिखा है कि उनके पिता विजय प्रकाश कादू बुधवार को अपने प्रतिष्ठान पर लगभग पांच बजे वह कुर्सी बैठे थे।तभी बड़े पिता स्व प्रेम प्रकाश कांदू का छोटा बेटा अमर नाथ उर्फ भोलू आया और अचानक उनके पिता पर अचानक धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। उसने धारदार हथियार से व्यापारी नेता के सिर,गर्दन,सीना,हाथ और पैर में कई जगह मारा जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।इस घटना को अंजाम देने में दोनों जीजा रवि प्रकाश पुत्र राजेश्वर बघौली निवासी,सोनू पुत्र हरिद्वार मंगल बाजार बखिरा निवासी के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस तहरीर के मुताबिक अमर नाथ उर्फ भोलू,रवि प्रकाश,सोनू तथा एक अन्य खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।





