उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर DM और SP द्वारा भ्रमणशील रहकर करायी नकलविहीन परीक्षा।
पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण।
संत कबीर नगर ।
जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की लिखित परीक्षा को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, एचआर पीजी कालेज खलीलाबाद एवं पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर करते हुए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) – 2026 जनपद के 07 परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं सुचितापूर्ण ढंग सें संचालित हो रही है।
