विजय उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
*विजय उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*

बहराइच 24 मई। चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के विजय उत्सव के अवसर पर शनिवार देर शाम स्मारक स्थल के आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संस्कृति विभाग की ओर पधारे मंझे हुए कलाकारों के दल के साथ स्थानीय शिक्षण संस्थाओं विशेषकर परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति लोगों का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों सुश्री वन्दना मिश्रा एण्ड पार्टी, सुरेश कुशवाहा एण्ड पार्टी तथा सुश्री सुचित्रा पाण्डेय एण्ड पार्टी ने लोकगायन, भजनों व देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तृति से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। वहीं दूसरी बाबा सुन्दर सिंह मूक बधिर विद्यालय के दिव्यांग ने मेरी देश की धरती सोना उगले गीत व अन्य प्रस्तुति मौजूद लोगों रोमांचित कर दिया। दिव्यांग बच्चों की साहसिक प्रस्तुति पर हाल में बैठे सभी लोगों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई।
सांस्कृतिक संध्या में परिषदीय विद्यालय के बालक बालकों द्वारा सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी गई। ब्लाक फखरपुर अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये योगासन, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तेजवापुर की छात्राओं देश की माटी सोना उगले तथा पप्पा जल्दी घर आ जाना इत्यादि गीतों पर मनोहारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा समूहगीत लक्ष्य व गणेश वन्दना की प्रस्तृति को भी दर्शकों द्वारा सराहा गया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रों द्वारा भारत की बूटी गीत की प्रस्तुति की गई तथा छात्रा रोशनी द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर आधारित स्वयं द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया।
