वाहन चोरी की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा ।

0

वाहन चोरी की घटना का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा ।

ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 4 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया खुलासा। जिसमें 05 मोटरसाइकिल तथा 17500 रुपए के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

 

आपको बताते चले की दिनांक 25 मार्च 2026 को श्याम नारायण पांडे पुत्र स्व0 धर्मराज पांडे निवासी मझौरा थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद स्थित कृष्णा मैरिज पैलेस से वादी की प्लैटिना मोटरसाइकिल अज्ञात चोरी द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को प्रार्थना पत्र दिया गया था।

दूसरी घटना दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मोहम्मद जुबेर पुत्र यार मोहम्मद निवासी सरही थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को पटेल हॉस्पिटल भुजैनी के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

तीसरी घटना दिनांक 3 मई 2026 को ग्यास अहमद पुत्र स्वर्गीय सलाम अहमद निवासी मोहल्ला बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट जनपद गोरखपुर द्वारा कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 2 मई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा बरदहिया बाजार से होंडा साईन मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

चौथी घटना दिनांक 29 अप्रैल 2026 को यशोदा नंद यादव पुत्र स्वर्गीय रामनिवास यादव निवासी रामपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा बंजरिया पश्चिम से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

पांचवीं घटना दिनांक 31 जनवरी 2026 को मनोज कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय रामसूरत यादव निवासी बंजरिया पूर्वी वार्ड नंबर 17 द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में दिनांक 29 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा सिद्धार्थ हॉस्पिटल के पास से स्कूटी एक्टिवा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में ही उक्त स्कूटी को बरामद कर लिया गया था।

छठवीं घटना दिनांक 29 मार्च 2026 को मुकेश पुत्र शेष् मन निवासी चकमहुआ मोलनापुर थाना महुली जनपद संत कबीर नगर द्वारा थाना महुली में दिनांक 13 मार्च 2026 को वादी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस कड़सहरा मार्ग से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

जिसके आधार पर कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 4 मई 2026 को किशन कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी मटेहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर तथा मनीष सिंह पुत्र शर्मानंद उर्फ शर्मा सिंह निवासी थवईपार थाना कोतवाली खलीलाबाद को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गोला बाजार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर सरौली रेलवे लाइन के किनारे से चोरी की तीन अदद मोटरसाइकिल और भी बरामद किया गया।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि हम दोनों आपस में दोस्त हैं और हम दोनों बाजारों में घूम टहल करके सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल बॉर्डर ले जाकर अनजान व्यक्ति से बातचीत करके अच्छा खासा पैसा लेकर हम लोग मोटरसाइकिल को भेज देते हैं। जो पैसा मिलता है उसे हम आपका अपना जीवन पार्जन करते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

सुशील कुमार सिंह – (अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...