संत कबीर नगर- मगहर। ट्रक में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी
– आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू,कोई हताहत नहीं ।
मगहर – संत कबीर नगर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम सेमरा के निकट शुक्रवार की भोर में बालू लदे ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई।जिसे देख लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने फायर सर्विस को सूचित कर बुलाया और आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि चौकी से पश्चिम लगभग दो सौ मीटर पश्चिम हाईवे पर एक ट्रक संख्या यूपी 45टी 1724 जो बालू लादकर धनघटा से गोरखपुर जा रहा था।अभी वह ग्राम सेमरा के निकट पहुंचा ही था तभी चलते-चलते अचानक इंजन में आग लग गई।जिसकी तत्काल डीसीआर को सूचना देते हुए पर फायर सर्विस को सूचना दी गई। उसके फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया और आग को बुझाने में सफल हुए।इस घटना में जनहानि नहीं हुई है।
