संत कबीर नगर – धनघटा । ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवको की मौत ।
– राम जानकी मार्ग पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी के निकट सोमवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा युवक इलाज के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर दम तोड़ दिया। दोनो युवक धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा गांव के निवासी थे। वह देर रात रिश्तेदारिसे घर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार कुड़वा गाँव निवासी संजय पुत्र चंद्रिका उम्र 30 वर्ष और सोनू पुत्र राम ललित 35 वर्ष सोमवार को बाइक से कही बाहर गये हुए थे देर रात्रि लगभग ग्यारह बजे घर वापस लौट रहे थे। जब वह रामपुर बारह से आगे बढ़कर कुड़वा मोड़ पर सड़क पार कर रहे थे तभी धनघटा की तरफ से आरही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की ठोकर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक व खलासी फरार हो गये। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस से सीएचसी मलौली भेजा, जहाँ जाचोपरान्त डाक्टर संजय पुत्र चंद्रिका को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे घायल सोनू पुत्र राम ललित की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल युवक को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान देर मंगलवार को तड़के मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दोनो परिवार कोहराम मच गया। दो युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड गयीं। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि घटना के बाबत अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
