संत कबीर नगर- 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार।
# कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
संतकबीर नगर-
दिनांक 20 जुलाई 2026 को संत कबीर नगर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मंझरिया तिराहा के पास से दबोच कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंहके मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।
आपको बताते चलें कि कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को देखते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 1010/2025 के तहत धारा 2(b)(1), 2(b)(xi), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस मामले में आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग की ओर से 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
राजप्रताप सिंह पुत्र ओरी सिंह, गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 563/2025, धारा 305(बी), 317(2) बीएनएस – थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
2. मु0अ0सं0 574/2025, धारा 305(बी), 317(2) बीएनएस – थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
3. मु0अ0सं0 575/2025, धारा 305(बी), 317(2) बीएनएस – थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
4. मु0अ0सं0 1010/2025, धारा 2(b)(1), 2(b)(xi), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट – थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे,-
उप-नि0 विनोद कुमार यादव
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सिंह
कांस्टेबल अनिल कुमार यादव
कांस्टेबल कृष्णनारायण गौड़
