आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार !

0

महिला के गले से झपट्टा मारकर छीनी थी सोने की चेन, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच।

दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वॉट टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज की मूल निवासी एवं वर्तमान में रायपुर राजा, थाना कोतवाली देहात में रह रही राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा ने सूचना दी थी कि चार अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:52 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनके गले से करीब सात ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

 

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान विष्णु कुमार यादव (30) पुत्र तेज कुमार यादव निवासी सिरौला टेपरा, थाना हुजूरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, ज्वाला पांडेय, कार्तिकेय पटेल तथा स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक राशिद खान सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story