आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

16 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाली स्वगणना के दूसरे चरण में भागीदार बने जनपदवासी: जिलाधिकारी

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 06 मई।

भारत की जनगणना-2027 अन्तर्गत प्रदेश में 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संचालित होने वाले द्वितीय चरण की जनगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 संचालित होने वाली स्वगणना के दौरान समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित कर परिवार के सभी सदस्यों की स्वगणना कराएं।

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने महिला कल्याण एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज इत्यादि विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्मिकों को परिवार की स्वगणना के साथ-साथ आमजनमानस को भी स्वगणना हेतु प्रेरित किया जाय। डीएम ने कहा कि स्वगणना के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को आच्छादित करने से जनगणना कार्य काफी आसान हो जायेगा। डीएम ने कहा कि मा. जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ता, धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, उद्यमियों एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की वीडियो एवं रील्स बनवाकर आमजन के लिए सन्देश का प्रसारण कराया जाये। यूनीफार्म डे एवं प्राइड डे जैसे थीम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समाज के सभी प्रभावशाली व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रशासकों एवं पंचायत सचिवों तथा विभिन्न विभागों के ब्लाक व ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक जानकारी पहुंचायी जाय। पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों तथा नगरीय क्षेत्रों में हाउसिंग सोयायटी, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, सभासदों के माध्यम से स्वगणना में सहयोग लिया जायेगा तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक किया जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद, तहसील, ब्लाक, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाय। इस कार्य में प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों यथा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स, स्थानीय मेलों, उत्सवों, शिक्षण संस्थाओं, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों इत्यादि के माध्यम से लोगों को जानकारी उपलब्ध करायी जाय तथा स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाय। अभियान के दौरान ट्रांसजेण्डर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतु समुदाय, बेघर व्यक्तियों, वंचित समूहों, छात्रावास, कारागार, अस्पताल, वृद्धाश्रम, अनाथालय पर विशेष रूप से फोकस करते हुए लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी प्रदान की जाय तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनिल कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story