सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का किया आह्वान !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
रिसिया ब्लॉक सभागार में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मटेरा विधानसभा प्रभारी सूर्यनारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करनवीर सिंह रहे। बैठक का संचालन मटेरा मंडल प्रभारी हेमंत वर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी सूर्यनारायण तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। बूथ अध्यक्षों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों से नियमित संपर्क बनाए रखें और संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करें।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी और मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान अरविंद गुप्ता, राजेश निगम, स्वाती तिवारी, करनवीर सिंह के सहयोगी विपुल बाबा, प्रशांत मिश्रा, डॉ. राजू निगम, कमलेश आर्य, हलीम अहमद, सुरेश प्रताप सिंह, श्रवण मित्तल, अशोक शर्मा, जगजीत तिवारी और प्रेम वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
