संत कबीर नगर में मौसम का अलर्ट: 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी; प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर ।
संत कबीर नगर ।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर संत कबीर नगर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश ने बताया कि 28 और 29 अक्टूबर 2026 को जनपद समेत कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात (बिजली गिरने) और भारी वर्षा की तीव्र संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें और खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें।
प्रशासन द्वारा जारी मुख्य सावधानियां:सुरक्षित स्थान पर रहें: बादल गरजने के दौरान पक्के मकानों या सुरक्षित इमारतों के भीतर रहें।
पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर: बड़े पेड़ों, जर्जर भवनों और बिजली के खंभों व तारों के पास बिल्कुल न जाएं। बारिश के दौरान कभी भी पेड़ या खंभे के नीचे शरण न लें।
* यातायात में सावधानी: जलभराव वाले क्षेत्रों और जलमग्न सड़कों, निचले पुल-पुल्लों या उफनते नालों को पार करने से बचें।
घरेलू और पशुओं की सुरक्षा: बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। अपने मवेशियों को खुले खेतों या पेड़ों के नीचे बांधने के बजाय पक्के शेड या सुरक्षित स्थान पर रखें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: जलभराव या गीली दीवारों के संपर्क में आने वाले बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
किसी भी अप्रिय या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम और अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिन पर तुरंत सूचना दी जा सकती है:
* टोल फ्री नंबर: 1070, 1077,
* कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम टेलीफोन: 05547-297227,
* जिला आपदा विशेषज्ञ: 9598666578,
* उपजिलाधिकारी (खलीलाबाद): 9454415925,
* उपजिलाधिकारी (मेंहदावल): 9454415926,
उपजिलाधिकारी (धनघटा): 9454415927,
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें, जागरूक रहें और सुरक्षित रहें।
