आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा, चला विशेष चेकिंग अभियान !

0

संतकबीरनगर | 

जनपद में कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस बल के साथ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर एक सघन चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान चलाया।

संदिग्धों की तलाशी और सुरक्षा का जायजा –

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्मों और आसपास के इलाकों में विशेष चौकसी बरती। इस दौरान

संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी सामानों की सघन तलाशी ली गई।

सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

यात्रियों को किया गया जागरूक –

सुरक्षा अभियान के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया। इस दौरान यात्रियों से अपील की गई कि यदि उन्हें रेलवे परिसर या ट्रेनों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें।

अभियान का मुख्य उद्देश्य –

पुलिस प्रशासन का यह विशेष अभियान रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story