दुधारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
संतकबीरनगर |
जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास (मु0अ0सं0 399/2026) के वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।
क्या था पूरा मामला ?
वादी प्रेमचंद यादव (निवासी: करही, थाना दुधारा) ने दिनांक 02.10.2026 को थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। वादी के अनुसार, नामजद अभियुक्तों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनके बेटे को जमीन पर पटक दिया और उसकी सीने पर चढ़कर जान से मारने की नीयत से सिर व सीने पर ईंट तथा हाथ में पहने कड़े (चुल्ले) से गंभीर मारपीट की। इस हमले से उनका बेटा मौके पर ही बेहोश हो गया था। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।
प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं (BNS की धारा 109(1), 351(3), 352) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आज दिनांक 26.10.2026 को थाना दुधारा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को करमाखान पुलिया के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
रविप्रकाश पुत्र रामवेलास (निवासी: करही, थाना दुधारा, संतकबीरनगर)।
संचित राम उर्फ पिन्टू पुत्र रामवेलास (निवासी: करही, थाना दुधारा, संतकबीरनगर)।
संदीप पुत्र रामवेलास (निवासी: करही, थाना दुधारा, संतकबीरनगर)।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
अमित कुशवाहा (थानाध्यक्ष, दुधारा)।
उ0नि0 शोभनाथ।
हे0का0 मोतीलाल यादव।
का0 रंजन राजभर।
