आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दशहरा महोत्सव का समापन!

0

इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां!

15 दिवसीय रामलीला महोत्सव में योगदान देने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए सम्मानित!

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का रविवार को घंटाघर पार्क में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में वायलेंट द म्यूजिकल बैंड और इंडियन आइडल के चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत के कार्यक्रम में दर्शक भक्ति गीतों और बॉलीवुड संगीत का आनंद लेते रहे।

11 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार शाम घंटाघर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल के कलाकार कुलदीप सिंह चौहान, दिव्यांशी मौर्या, जतिन निगम और रीति सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने की। इस अवसर पर रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से महोत्सव की सफलता में जुटे लोगों के योगदान की सराहना की गई।

इस दौरान महसी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता, राकेश मित्तल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, नन्हे लाल लोधी, विनय जैन, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, केके सक्सेना, अंशुमान यज्ञसैनी, सुशील कुमार, एसपी मिश्रा, पुष्पनाथ तिवारी, मनोज मिर्ची, अजय सिंह, मनोज गुप्ता, वासु साहू, राहुल दीक्षित,सुमित टेकड़ीवाल, हेमंत मिश्रा,राघव टेकड़ीवाल, नमित टेकड़ीवाल, केके मिश्रा, अशोक सैनी,मुरारी लाल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, नितिन रूपानी,जतिन गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, हर्षित राज श्रीवास्तव, पुनीत गुप्ता, निशा शर्मा, रीति मुरारी, एकता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं नगरवासी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या के साथ ही 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story