आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत स्वीप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित !

0

मतदाता जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश !

ब्यूरो चीफ- दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 27 अक्टूबर।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि ऐसे युवा एवं महिला मतदाताओं को चिह्नित किया जाए, जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। ऐसे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को भी चिह्नित कर उनका नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा आशा बहुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। पोस्टर, रैली, रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न माध्यमों से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए।

 

बैठक में पिछले निर्वाचन के दौरान कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों को चिह्नित कर वहां विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा सके तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला विकास अधिकारी, बहराइच को निर्देशित किया गया कि शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story