आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक !

0

क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर के कारण पुल पर बेबस पड़े थे दिव्यांग बुजुर्ग, रिसिया पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ !

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने कराई व्हीलचेयर की मरम्मत, भोजन कराकर सुरक्षित पहुंचाया !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। रिसिया मोड़ से बहराइच की ओर व्हीलचेयर से जा रहे एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर के दोनों रिम क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वह रिसिया मोड़ स्थित पॉलिटेक्निक विद्यालय के आगे नानपारा-बहराइच मार्ग पर बने पुल पर असहाय अवस्था में फंस गए थे। सूचना मिलने पर रिसिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

थाना रिसिया के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय को सूचना मिली कि एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर खराब हो जाने के कारण वह रास्ते में परेशान हैं। बुजुर्ग बोलने और अपनी परेशानी ठीक से बताने में भी असमर्थ थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव और आरक्षी कुलदीप कुमार को तत्काल मौके पर भेजा।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि व्हीलचेयर के दोनों रिम टेढ़े हो जाने से बुजुर्ग आगे जाने में असमर्थ थे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए व्हीलचेयर की मरम्मत कराई। इसके बाद दिव्यांग बुजुर्ग को भोजन आदि उपलब्ध कराया और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। संकट की घड़ी में असहाय दिव्यांग बुजुर्ग की मदद कर रिसिया पुलिस ने यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story