रिसिया पुलिस ने अवैध चाकू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय थाना रिसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को बाबू खान पुत्र मुजी बुर्रहमान निवासी गुलहरिया, ग्राम पंचायत बैजनाथपुर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। इस मामले में थाना रिसिया में मुकदमा अपराध संख्या 322/2026, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना रिसिया में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो मामले आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा एक मामला आयुध अधिनियम की धारा 4/25 से संबंधित है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, हेड कांस्टेबल देवानंद वर्मा और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।
